उत्तराखंड

आखिरकार, सड़कों पर क्यों उरते पूर्व सैनिक

विरोध-प्रदर्शन

रुद्रप्रयाग। पूर्व सैनिकों को आखिरकार अपनी मांगों के लिए सडकों पर क्यों उतरना पड़ा है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। वन रेंक वन पेंशन में विसंगति सहित दस सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों ने रुद्रप्रयाग में प्रदर्शन किया।

वन रेंक वन पेंशन में विसंगति सहित कई मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन

सोमवार सुबह दस बजे जनपद के पूर्व सैनिकों ने रुद्रप्रयाग नगर में रुद्रा बैंड से पेट्रोल पंप तक प्रदर्शन किया। अपनी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई को लेकर नारेबाजी की गई। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। पूर्व सैनिकों ने कहा कि उनका सरकार से कोई बैर भाव नहीं है, उद्देश्य सिर्फ समस्याओं के निराकरण करना है। कहा कि वन रेंक वन पेंशन रिवाइज होने के बाद भी विसंगति बनी है। एमएसपी को समान नहीं दिया जा रहा है। 7वें पे कमीशन में भी फेक्टर को लेकर विसंगति है। विधवा और वीर नारियों के पेंशन में भी भेदभाव है। उन्होंने केंद्र सरकार से शीघ्र पूर्व सैनिकों की मांगे सुनने का आग्रह किया। पूर्व सैनिकों का जुलूस जोरदार नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट की ओर गया जहां उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

मुख्यालय में जुलूस प्रदर्शन कर सरकार से की कार्रवाई की मांग

पूर्व सैनिकों ने कहा कि सरकार उनके साथ किसी तरह का भेदभाव न करे। यदि इस प्रदर्शन के बाद भी उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष राय सिंह रावत, राय सिंह बिष्ट, शेर सिंह कंडारी, घनश्याम कंडारी, प्रेम सिंह, आनंद सिंह बिष्ट, हरि सिंह राणा, घनश्याम सिंह, हरि सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button