
रुद्रप्रयाग। नगर व्यापार मंडल के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित कर दिए गए है। अब प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह को लेकर व्यापारियों के बीच सम्पर्क करेंगे। 9 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। जबकि उसी दिन विजयी प्रत्याशी की घोषणा भी कर दी जाएगी।
9 अप्रैल को होगा अध्यक्ष पद के लिए मतदान
सोमवार चुनाव संचालन समिति की बैठक में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह बिष्ट को केतली एवं राय सिंह बिष्ट को सिलेण्डर चुनाव चिन्ह प्रदान किया गया। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष घनश्याम कंडारी ने बताया कि महामंत्री और कोषाध्यक्ष के लिए निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए जिनकी घोषणा बाद में विधिवत की जाएगी। इन पदों के लिए अन्य कोई आवेदन नहीं आए।
——