उत्तराखंड

ब्लॉक प्रमुख विजया देवी बनी कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

जिम्मेदारी

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस कमेटी ने रुद्रप्रयाग जनपद में महिला मार्चो को सशक्त बनाने के लिए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी। अगस्त्यमुनि की ब्लॉक प्रमुख विजया देवी को महिला मार्चो की जिलाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई है। विजया देवी ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का आभार व्यक्त किया है।

अगस्त्यमुनि ब्लॉक की प्रमुख हैं विजया देवी

कांग्रेस संगठन सांगठनिक ढांचे की मजबूती के लिए लगातार मोर्चा, ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दे रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने संयुक्त सचिव एवं उत्तराखंड पीएमसी की इंचार्ज परमिंदर कौर की संस्तुति पर अगस्त्यमुनि ब्लॉक की प्रमुख विजया देवी को रुद्रप्रयाग जनपद में महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। कांग्रेस जिला संगठन ने विजया देवी को महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाने पर बधाई दी। जबकि ब्लॉक प्रमुख विजया देवी ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष और महिला मोर्चा की अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है। कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई उसका निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button