उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग जिले में 60.70 फीसदी हुआ मतदान

मतदान

रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विस में शांतिपूर्ण हुआ मतदान
रुद्रप्रयाग जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण संपंन हुआ। इस मौके पर कुल 60.70 फीसदी मतदान हुआ। बीते विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदाताओं ने अधिक मतदान किया। मतदाताओं में मतदान के लिए काफी उत्साह दिखा। वर्ष 2017 के चुनाव के मुकाबले इस बार करीब पौने दो फीसदी अधिक रहा। रुद्रप्रयाग विधानसभा में 58.15 फीसदी और केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में 63.30 फीसदी मतदान हुआ।
लोकतंत्र के पर्व में दिखा मतदाताओं में उत्साह
रुद्रप्रयाग जिले में सुबह 8 बजे से सभी 361 पोलिंग बूथों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। निर्धारित समय पर मतदाताओं ने वोट डालने शुरू किए। सुबह 8 बजे तक मतदान का प्रतिशत कम रहा किंतु दोपहर बढ़ते हुए यह बढ़ता गया। रुद्रप्रयाग विस में सुबह 8 बजे से 1 बजे तक 35.40 फीसदी मतदान हुआ। जबकि दोपहर 1 बजे से सांय 5 बजे तक 57.93 फीसदी मतदान हुआ। वहीं केदारनाथ विधानसभा में सुबह 8 बजे से 1 बजे तक 34.16 फीसदी मतदान हुआ। जबकि दोपहर 1 बजे से सांय 5 बजे तक 63.16 फीसदी मतदान हुआ। वर्ष 2017 में 59 फीसदी मतदान हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button