उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग से 250 कांग्रेसी कार्यकर्ता करेंगे दिल्ली कूच

तैयारी दिल्ली रैली की

रुद्रप्रयाग में दिल्ली रैली को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली रैली को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की रुद्रप्रयाग में एक बैठक हुई। तय किया गया कि रैली में रुद्रप्रयाग से करीब 250 कार्यकर्ता रवाना होंगे। साथ ही कार्यकर्ता व्यक्तिगत रूप से सभी से सम्पर्क करेंगे।

कांग्रेस की मजबूती और रैली को सफल बनाने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी

कांग्रेस की रैली के पर्यवेक्षक मुकेश नेगी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट की मौजूदगी में आयोजित बैठक में कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि रैली में जानकारी दी गई कि करीब 250 कार्यकर्ताओं के दिल्ली रैली में जाने के लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा। सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने निर्णय लिया है इस समय पार्टी को उनकी आवश्यकता है इसलिए सभी कांग्रेसियों को पार्टी की मजबूती के लिए दिल्ली में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए जरूरी रूप से दिल्ली रवाना होंगे। बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रदीप प्रसाद थपलियाल, पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र झिंकवाण, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंकवाण, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बगवाडी, लक्ष्मण रावत, हरीश गुसाईं, विजयपाल जगवाण, संपन्न नेगी, नरेंद्र रावत, ताजवर खत्री, देवेंद्र भंडारी, अंशुल जगवाण, कुंवर सजवाण, संतोष रावत, वीरेंद्र सिंह राणा, राय सिंह बिष्ट, राजेश थपलियाल, शिव सिंह रावत, सुनील झिंकवाण ईशु राणा, हरीश आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button