उत्तराखंड

आखिर कहां ले जाया जा रहा था 9,26,000 कैश, पुलिस ने किया जब्त

चेकिंग

फ्लाइंग स्क्वायड टीम की चेकिंग में बरामद हुई राशि
रुद्रप्रयाग। जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चेकिंग अभियान के दौरान फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने 9,26,000 नगद धनराशि बरामद की है। यह धनराशि रुद्रप्रयाग एवं केदारनाथ विधानसभा में 6 फ्लांग स्क्वाड द्वारा अलग अलग क्षेत्रों से बरामद की गई।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपंन कराने के लिए चेकिंग की कार्रवाई निरंतर जारी है। रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वाड टीम-1 द्वारा आज बुधवार को जवाड़ी बाईपास पर चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या यूके 14 CA 2614 के चालक बलदीप सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी पाट्यूं, अगस्त्यमुनि के कब्जे से कुल 9,26,000 नगद धनराशि की बरामदगी की गई। इस व्यक्ति से इतनी धनराशि नगद ले जाने के कारण पूछने एवं दस्तावेज मांगे जाने पर वह स्पष्ट कारण नहीं बता सके। और न ही इससे संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत कर सके। बरामद धनराशि नियमानुसार कब्जे में लेकर जब्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। वहीं इसी एफएसटी टीम-1 द्वारा बीते दिन 8 फरवरी 2022 की सायंकाल को ₹2,24,000 नगद धनराशि बरामद कर जब्ती की कार्यवाही की गई थी। कुल मिलाकर चेकिंग के दौरान अब तक 17,20,000 धनराशि नगद बरामद कर जब्त कर लिए गए हैं। एफएसटी टीम में सहायक कृषि अधिकारी रघुबीर सिहं रमोला, उपनिरीक्षक बलदीप सिंह शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button