उत्तराखंड

पुनाड़ नहर पर पानी चलाने को लेकर सिंचाई विभाग में धमकी महिलाएं

आक्रोश

पुनाड़, भाणाधार, गुलाबराय, औंण, हीतडांग की महिलाओं ने किया ईई का घेराव
रुद्रप्रयाग। बीते आठ महीने से पुनाड़ नहर पर पानी न चलने से आक्रोशित महिलाओं ने सिंचाई विभाग का घेराव किया। अफसरों के सम्मुख आक्रोश व्यक्त करते हुए महिलाओं ने कहा कि यदि शीघ्र नहर पर पानी न चला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

आठ महीने से सिंचाई नहर पर पानी न चलने से काश्तकार परेशान
गुरुवार को मुख्यालय से लगे पुनाड़, भाणाधार, गुलाबराय, औंण, हीतडांग आदि गांवों की महिलाओं ने पुनाड़ नहर पर पानी चलाने की मांग को लेकर सिंचाई विभाग का घेराव किया। साथ ही बीते आठ महीनों से सिंचाई को लेकर आई समस्या से अवगत कराया। बर्सू विकास समिति की अध्यक्ष आशा सेमवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने विभागीय अफसरों को खरी खोटी सुनाई। कहा कि गेंहू की फसल भी बिना पानी के बाई गई। जबकि अब धान बोने की तैयारी की जा रही है। किंतु पानी न होने से किसानों के सामने बड़ी समस्या पैदा हो गई है।

महिलाओं ने कहा कि पूरी नहर क्षतिग्रस्त है किंतु विभाग इसकी मरम्मत के लिए खानापूर्ति करता आ रहा है। यही कारण है कि आज किसान खेती से मुंह मोडने लगे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र नहर पर पानी नहीं आया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके बर्सू विकास समिति की अध्यक्ष आशा सेमवाल, सुनीता डियून्डी, संतोषी नौटियाल, रमा गोस्वामी, संगीता देवी, महावीर पंवार, संदीप पंवार, नरेंद्र गिरी, अनूप सेमवाल, राकेश नौटियाल, रामलाल चौधरी के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
——–

ईई ने किया मौके का निरीक्षण
महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद सिंचाई विभाग के ईई पीएस बिष्ट ने विभागीय कर्मचारियों और ग्रामीण महिलाओं के साथ मौके का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता पीएस बिष्ट ने बताया कि एक दो दिन में नहर पर पानी चलाया जाएगा। साथ ही मरम्मत के लिए एस्टीमेट भी भेजा जाएगा ताकि आने वाले दिनों में नहर पर वर्षभर पानी की बेहतर आपूर्ति की जा सके।
—————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button