उत्तराखंड

भाजपा में ये किसका हुआ फूल मालाओं से स्वागत

स्वागत

पार्टी संगठन की मजबूती में मंडल अध्यक्षों की भूमिका अहम

रुद्रप्रयाग। जनपद में भाजपा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार की मौजूदगी में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

पार्टी कार्यालय में नए मंडल अध्यक्षों का किया गया स्वागत

इस मौके पर आयोजत कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया गया। जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पवार ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी और फूल मालाओं से स्वागत किया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्षों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। मंडल अध्यक्ष को ही प्रदेश, जिले के कार्यों को संपन्न कराने में मुख्य भूमिका होती है। कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।

कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा विश्व में पहले स्थान पर

कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज पार्टी का संगठन विश्व में पहले स्थान पर है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, पौड़ी के प्रभारी विजय कप्रवान, पूर्व जिपंअ चंडी प्रसाद भट्ट, प्रदेश कार्यसमिति की पूर्व सदस्य सरला खंडूरी, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, विक्रम कंडारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंवरी बर्त्वाल, महामंत्री भारत भूषण भट्ट, विनोद देवशाली ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट एवं विनोद देवशाली ने किया।
——-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button