उत्तराखंड

विवादित मांस मिलने पर ये कहां हुआ बवाल

विरोध-प्रदर्शन

तीन घंटे तक गुप्तकाशी और ऊखीमठ में रहा बाजार बंद

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में विवादित मांस मिलने को लेकर बवाल हो गया। खबर लगते ही स्थानीय व्यापारियों ने गुप्तकाशी और ऊखीमठ में हंगामा किया और करीब तीन घंटे बाजार बंद रखते हुए विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में प्रशासन और पुलिस के हस्तक्षेप के चलते मामला थम सका। मामले में पुलिस ने दो दुकानें सीज कर ली है जबकि ट्रांसपोटेशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रशासन ने की गुप्तकाशी में मांस की दो दुकानें सीज

जानकारी के अनुसार बीती रात गुप्तकाशी में वाहन से एक मांस व्यापारी के पास विवादित मांस लाने का मामला प्रकाश में आया। खबर नगर में आग की तरह फैली और व्यापारी भड़क उठे। गुरुवार को सुबह व्यापारियों ने गुप्तकाशी और ऊखीमठ बाजार बंद किया। साथ ही विरोध प्रदर्शन कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हालांकि यह पुष्टि नहीं हो सकी कि यह मांस किसका है। मांस से अलग सी बदबू आ रही थी जिससे मांस को लेकर शक जाहिर किया गया।

गुप्तकाशी थाने में ट्रांसपोटेशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हालांकि पुलिस इसे बकरे का सड़ा मांस बता रही है। शिकायत पर पुलिस ने बुधवार रात ही मांस को जब्त कर जमीन में दफना दिया। एसडीएम ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि मामले में दो मांस बिक्रेताओं की दुकानें सीज कर दी गई है। जबकि ट्रासपोटेशन के खिलाफ मुदकमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों की मांग पर मांस को लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।

क्या बोले व्यापारी-जनप्रतिनिध

प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि केदारघाटी जैसी पवित्र भूमि में मांस की सभी दुकानें बंद होनी चाहिए। जिपंस गणेश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष गुप्तकाशी मदन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष ऊखीमठ राजीव भट्ट, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, विपिन सेमवाल, राय सिंह रावत, कुंवरी बर्त्वाल, ममता नौटियाल, भगत कोटवाल, ग्राम प्रधान गुप्तकाशी प्रेम सिंह नेगी आदि ने एक स्वर में कहा कि केदारघाटी में मांस की दुकानों का संचालन बर्दास्त नहीं किया जाएगा। साथ ही देवभूमि में बाहरी स्थानों से आने वाले वाहनों की नियमित जांच की जाए। मांस की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

विश्व हिंदू परिषद ने किया प्रदर्शन

भगवान विश्वनाथ की भूमि पर हुई इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने कई जगहों पर प्रदर्शन किया। रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, ऊखीमठ में विहिप ने प्रदर्शन किया। कहा कि विवादित मांस की जांच की जाए। यदि इस मामले में कार्रवाई न हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button