उत्तराखंड

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी करेंगे उत्तराखंड का दौरा

अभियान

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के उत्तराखंड प्रभारी अजय कुमार लल्लू पांच दिवसीय दौरे पर गढ़वाल आएंगे। इस दौरान भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही जनता को एकजुट करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों से अवगत कराया जाएगा।

जनता को एकजुट करते हुए करेंगे सरकार की नीतियों से अवगत

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के उत्तराखंड प्रभारी अजय कुमार लल्लू का गढ़वाल क्षेत्र का पांच दिवसीय दौरा तय हुआ है। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता गढ़वाल लोकसभा प्रभारी गणेश गोदियाल एवं संयोजक मनीष खंडूरी भी पहुंचेंगे।

9 से 13 फरवरी तक करेंगे अनेक स्थानों का दौरा

नेगी ने बताया कि यात्रा के प्रदेश प्रभारी 9 फरवरी से 13 फरवरी तक गढ़वाल मंडल के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के उत्तराखंड प्रभारी अजय कुमार लल्लू 9 फरवरी को सुबह 11 बजे नरेंद्र नगर में कार्यक्रम में भाग लेंगे। जबकि अपराह्न 3 देवप्रयाग में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। रात्रि विश्राम श्रीनगर में करने के बाद 10 फरवरी को सुबह 10:30 बजे श्रीनगर में कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे पौड़ी में कार्यक्रम में रहेंगे। पौड़ी में रात्रि विश्राम करने के बाद 11 फरवरी को जनपद रुद्रप्रयाग मुख्यालय में सुबह 10 बजे हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।

रुद्रप्रयाग और चमोली होते हुए गैरसैंण तक पहुंचेंगे

12:30 बजे जनपद चमोली के गौचर, दोपहर 2:30 बजे कर्णप्रयाग में शामिल होंगे। जबकि रात्रि विश्राम गोपेश्वर में करेंगे। 12 फरवरी को सुबह 10 बजे गोपेश्वर में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में भाग लेंगे। पीपलकोटी होते हुए 2 बजे जोशीमठ में आयोजित यात्रा में भाग लेते हुए रात्रि विश्राम कर्णप्रयाग करेंगे। 13 फरवरी को सुबह 10 बजे सिमली, 12 बजे नारायणबगड़, 1:30 बजे थराली व सांय 4:30 बजे गैरसैंण में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेस संगठन द्वारा पूर्व में ही जिला, ब्लॉक, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत व बूथ स्तर तक की तैयारियां करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button