उत्तराखंड

पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी के निधन से शोक की लहर

दुखद

रुद्रप्रयाग। अविभाजित उत्तर प्रदेश में 7 बदरी-केदार विधानसभा के पूर्व विधायक एवं गढ़वाल के प्रभावशाली नेताओं में शामिल पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी के निधन पर विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया। कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों की कमी हमेशा खलती रहेगी। कुंवर सिंह नेगी अपने आप में एक बड़े, सुलझे एवं अनुभवी नेता थे।

रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद को हुई बड़ी राजनीतिक क्षति

कुंवर सिहं नेगी का निधन जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग के साथ ही उतराखंड राज्य के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। जीवन भर समाज के लिए सेवा करना उनकी प्रथमिकता थी। पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर है। कुंवर सिंह नेगी गांधीवादी राजनीति के लिए जाने जाते थे। वह सरल स्वभाव एवं मृदुभाषी के साथ ही जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने बताया कि यह न केवल चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति है। उनके सभी राजनीतिक दलों के साथ मधुर संबंध थे। जिस कारण वे अपनी अलग पहचान रखते थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में गढ़वाल क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को जीवित रखने के लिए संघर्ष किया। साथ ही कांग्रेस के लिए गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राजनीति के लिए समर्पित किया।

कांग्रेस सहित अनेक संगठनों ने जताया निधन पर गहरा दुख

उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंवर सजवाण, सीसीसी सदस्य वीरेंद्र बुटोला, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रदीप बगवाड़ी, आनंद सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट, कुलदीप कंडारी, विनोद राणा, गणेश तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विजयपाल जगवाण, दीपक भंडारी, अगस्त्यमुनि ब्लॉक प्रमुख विजया देवी, पूर्व प्रमुख संत लाल शाह, वरिष्ठ नेता राय सिंह बिष्ट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चोपता संपन्न नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अगस्त्यमुनि हरीश गुसाईं, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रुद्रप्रयाग महावीर चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊखीमठ राकेश नेगी, जखोली सुरेंद्र प्रसाद सकलानी, योगम्बर सिंह नगी, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव जय ओम प्रकाश, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पीतम सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं अन्य संगठनों के सदस्यों ने भी कुंवर सिंह नेगी के निधन पर दुख व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button