उत्तराखंड

बर्फ हटाते हुए मजदूरों की टीम केदारनाथ धाम पहुंची

यात्रा तैयारी

150 मजदूर बर्फ हटाते हुए पहुंचे केदारनाथ धाम
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने वाली टीम केदारनाथ धाम पहुंच गई है। पैदल मार्ग में हालांकि अभी भी कई जगहों पर ग्लेशियर हैं किंतु अब यात्रा व्यवस्थाओं के लिए जाने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सीधे केदारनाथ धाम जाने का अवसर मिल सकेगा।


केदारनाथ पैदल मार्ग में बर्फ हटाने के लिए 150 मजदूर कार्य में जुटे हैं। बीते 28 फरवरी से पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया था। निर्माण खंड लोनिवि शाखा गुप्तकाशी ने भीमबली से आगे बर्फ हटाने का काम शुरू किया। गौरीकुंड से भीमबली तक छह किमी पैदल रास्ते पर बर्फ नहीं जमी थी। इससे आगे केदारपुरी तक 10 किमी पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया था। 150 से अधिक मजदूर बर्फ हटाने में जुटे हैं। अभी पैदल मार्ग पर एक मीटर तक बर्फ हटाई जा रही है। ताकि घोड़े खच्चरों के साथ ही यहां एडवांस टीमों की केदारनाथ तक आवाजाही हो सके। इसके बाद फिर से मजदूरों की टीम केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाते का कार्य करेगी, जिसके बाद रास्ते को 3 मीटर चौड़ा करने का काम किया जाएगा। वहीं तापमान बढ़ने से मार्ग में कुछ बर्फ भी पिघल रही है। इसलिए मार्ग को चौड़ा करने में आसानी होगी। निर्माण खंड लोनिवि गुप्तकाशी के अधिशासी अभियंता प्रवीन कर्णवाल ने बताया कि बर्फ हटाने हुए टीम केदापुरी तक पहुंच गई है। अभी एक किमी पैदल मार्ग से ओर बर्फ हटाई जानी बाकी है। इसे भी जल्द हटा दिया जाएगा, इसके बाद फिर से पैदल मार्ग को ओर चौड़ा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button