उत्तराखंड

नए भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम पर जल्द लगेगी मुहर

तापजोशी का इंतजार

भाजपा अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए सरगर्मियां तेज

रुद्रप्रयाग। भाजपा में नए जिलाध्यक्ष का ऐलान अक्तूबर माह में होगा। हालांकि चर्चाएं यह भी की जा रही हैं कि अब इस काम में ज्यादा देरी नहीं होगी। पर्यवेक्षक की रिपोर्ट पर अब प्रदेश संगठन नेतृत्व के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। भाजपा के नए अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं।


भाजपा में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया गतिमान है। दिसम्बर माह में जिलाध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होगा, इससे पहले नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब एक माह पूर्व जनपद में आए तीन पर्यवेक्षकों द्वारा सांसद, विधायक, पूर्व राज्य मंत्री, नपं अध्यक्ष के अलावा पार्टी में लम्बे समय से कार्य कर रहे वरिष्ठ भाजपाइयों से रायशुमारी की जा चुकी है।

पर्यवेक्षक की रिपोर्ट पर अब प्रदेश नेतृत्व के फैसले का हो रहा इंतजार

सूत्रों के अनुसार इस बार पूर्व की तरह जिलाध्यक्ष के संभावित दावेदारों से पर्यवेक्षकों से सीधी मुलाकात नहीं की बल्कि उक्त जिम्मेदार प्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से बातचीत कर हुए दावेदारों के नाम प्रदेश संगठन के नेतृत्व के सम्मुख रखा है। इधर, वर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने बताया नए अध्यक्ष के लिए प्रदेश संगठन द्वारा ही फैसला लिया जाएगा। पर्यवेक्षक पहले ही जिले से रायशुमारी कर चुके हैं। इस महीने नए अध्यक्ष का ऐलान किया जा सकता है। उन्होंने अपनी दोबारा दावेदारी के सवाल पर कहा कि जैसा प्रदेश संगठन निर्देश करेगा वह उसका पालन करेंगे।

यह है जिलाध्यक्ष के दावेदार

भारत भूषण भट्ट, विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, महावीर पंवार, अजय सेमवाल, देवप्रकाश सेमवाल

अध्यक्ष बनने के लिए लगा रहे पूरी ताकत

भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के लिए संभावित दावेदार पूरी ताकत लगा रहे हैं। इसके लिए वह संघ से विधायक, सांसद, वरिष्ठ भाजपाई एवं प्रदेश संगठन में मजबूत स्थिति वाले लोगों से सम्पर्क साध रहे हैं। उन्हें अपने पक्ष में फैसला देने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। अब देखना यह है कि संभावित दावेदारों में किस व्यक्ति को सांगठनिक गणित और रणनीति में कामयाबी मिलते हुए जिलाध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button