उत्तराखंड

केंद्र और राज्य सरकार ने बहाई हर जगह विकास की गंगा-धामी

चुनावी जनसभा

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जखोली में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के हर जिले, कस्बे और गांव में विकास की गंगा बहाई है। सीएम ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग को एक आदर्श जिला बनाने के साथ ही चारों धामों का विकास किया जाएगा। केदारनाथ धाम संवर गया है और शेष कार्य जारी हैं।

सीएम पुष्कर धामी ने जखोली में की चुनावी जनसभा

जखोली में आयोजि जनसभा में सीएम धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड ने गरीब लोगों के इलाज में अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने जनता से गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में वोट मांगे। साथ ही कहा कि विकास के लिए प्रधानमंत्री को मजबूत करने के लिए उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताएं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास योजनाओं और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़े फैसले लेने की जनता के बीच सराहना करते हुए कहा है कि आने वाला समय उत्तराखंड का होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जनता को जानकारियां देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस के भविष्य को संवारने के लिए कार्य कर रही है, जबकि कांग्रेस ने सदैव देश की जनता को लूटने का काम किया है।

जनता के बीच बताई सरकार के कामों को उपलब्धियां

सभा में गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने क्षेत्रीय जनता का आर्शीवाद लेते हुए कहा कि वह पहाड़ की जनता की सेवा के लिए संसद में पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व आमजन के लिए विकास कार्य कर रही है और आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने का काम करेंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आर्शीवाद एवं समर्थन मांगा है। इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला प्रभारी ऋषि कण्डवाल, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, मण्डल अध्यक्ष धूम सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, पौडी प्रभारी विजय कप्रवान, रुद्रप्रयाग प्रभारी शकुंतला जगवाण, भूपेन्द्र भण्डारी, मोहन काला, कुलदीप रावत, सुमन्त तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भंडारी, प्रदेश सदस्य सरला खंडूरी, भूपेंद्र भंडारी, सुन्दर सिंह रावत, सम्पूर्णानंद सेमवाल, भारत भूषण भट्ट, अजय सेमवाल, सतीश जोशी, संदीप कठैत सहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट ने किया।

दो दर्जन लोग हुए भाजपा में शामिल-
जखोली। शनिवार को जखोली में आयोजित कार्यक्रम में यूकेडी जिलाध्यक्ष बुद्धिबल्ल ममगाईं, ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र सिंह पंवार सहित दो दर्जन लोगों ने भाजपा का दामन थामा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोकसभा चुनाव में गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने सभी लोगों का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा में शामिल हुए लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में यूकेडी जिलाध्यक्ष बुद्धिबल्लभ ममगाईं, ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार, मकान सिंह मेघवाल, रमेश राणा सहित दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button