उत्तराखंड

शिक्षकों ने किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

कामयाबी

संगीत में शिक्षक मनोज थापा तो लोकनृत्य में शिक्षिका दिव्या नौटियाल प्रथम

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य स्तरीय शिक्षक एवं विद्यार्थी संगीत प्रतिभा सम्मान गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी सफलता पर शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं छात्र-छात्राओं ने खुशी व्यक्त की है।

शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने जताई खुशी

देहरादून में संपंन हुई प्रतियोगिता में लोक संगीत में मनोज थापा आदर्श उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि लोक नृत्य में इसी विद्यालय की दिव्या नौटियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में राबाइंका रुद्रप्रयाग की शोभा डोभाल, कुमारी सिमरन ने विद्यार्थियों की सेमी क्लासिकल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सभी शिक्षकों को पुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इधर, शिक्षकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सेमल्टी,रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी के साथ ही साथ विभिन्न शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं छात्र-छात्राओं ने खुशी व्यक्त की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button