उत्तराखंड

सारी गांव में अचानक भूस्खलन, 11 परिवार सुरक्षित ठिकानों में रखे

भूस्खलन

गांव में बढ़ रहा लगातार भूस्खलन का दायरा
जिले के सारी गांव में सोमवार को झालीमठ तोक में अचानक भूस्खलन शुरू हुआ जिससे गांव के 18 परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर जाकर सभी 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करा दिया है। जबकि घटना स्थल पर निरंतर नजर बनाई जा रही है।


रुद्रप्रयाग जिले के तल्लानागपुर क्षेत्र के सारी गांव के झालीमठ तोक में सोमवार सुबह अचानक भूस्खलन शुरू हो गया। इससे एक गौशाला और शौचालय जमीदोश हो गए। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के सारी गांव में हुई घटना से गांव और क्षेत्र में दहशत बनी है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे भूस्खलन से हरिलाल पुत्र रजी लाल, वीरेंद्र पुत्र रजी लाल अनुसूचित वस्ती ग्राम सारी की गौशाला, शौचालय, क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि किसी भी समय मकान जमीदोस हो सकता है। गांव में भूस्खलन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। कई मकान पर भी दरारें आ गई है। और जमीन धीरे-धीरे खिसक रही है। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। जबकि मकानों को खाली किया जा रहा है।


आपदा प्रबंधन, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, राहत बचाव में जुटी
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि खतरे की आशंका को देखते हुए सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को स्कूल, पंचायत भवन और रिश्तेदारों के यहां सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कर रही है। उन्होंने बताया कि 11 मकानों को लगातार खतरा बना है, यहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। इस क्षेत्र में कुल 18 परिवार है जिसमें 117 लोग है। जबकि 24 जानवर हैं। सभी को सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने का प्रयास चल रहा है। इधर प्रभावित लोगों के सामने आशियाने का संकट पैदा हो गया है। घटना के बाद मौके पर तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह विष्ट सहित कई लोग पहुंच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button