उत्तराखंड

पहाड़ी से यात्री वाहन पर गिरे पत्थर, महिला यात्री की मौत, दस घायल

दुखद

केदारनाथ हाईवे पर 3 बजकर 50 मिनट पर हुआ हादसा

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक यात्री वाहन इसकी चपेट में आ गया। वाहन में सवार महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दस यात्री घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव शुरू किया।


पुलिस कंट्रोल रूम ने आपदा कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सांय 3 बजकर 50 मिनट पर केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इस बीच एक यात्री वाहन इसकी चपेट में आ गया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि वाहन में सवार महिला यात्री की मौत हो गई। दस अन्य यात्री घायल हुए हैं, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि घटना में एक महिला यात्री की मौत हुई है जबकि दस घायल है। सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button