उत्तराखंड

पुलिस ने भांजी बेरोजगारों पर लाठियां, कई घायल

पुलिस की कार्रवाई

सरकारी भर्तियों में हुए घोटालों की कर रहे थे सीबीआई जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर राजपुर रोड पर बैठे हजारों बेरोजगारों पर पुलिस ने आखिरकार लाठियां भांज दी। साथ ही प्रदर्शनकारियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। घटना में कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए।

जानकारी के अनुसार सुबह से राजपुर रोड पर जमे बेरोजगारों ने कई घण्टे तक रास्ते को जाम किये रखा। चार बजे से पहले पुलिस बल ने लाठीचार्ज किया। का कहना है कि कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस बल पर पथराव किया। पथराव होते ही पुलिस ने बचाव में लाठियां भांज दी। लाठीचार्ज में प्रदर्शनकरियों के चोटिल होने की भी खबर है। गुरुवार की दोपहर ही प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता व चकराता के विधायक प्रीतम सिंह के वाहन का भी घेराव किया।

इससे पूर्व, बुधवार की देर रात पुलिस ने बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार व अन्य लोगों को बलपूर्वक व लाठी चलाकर गांधी पार्क से उठा लिया था। इसके बाद गुरुवार की सुबह हुए प्रदर्शन से तनाव घरया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button