
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा में अपने परिजनों से बिछड़ी मासूम बच्ची को पुलिस ने खोजबीन कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक 6 वर्षीय मासूम बच्ची आव्या अपने दादाजी राम बंसल एवं पिताजी गौरव बंसल एवं मां अंकिता बंसल के साथ केदारनाथ यात्रा पर आई थी। अधिक भीड़ में वह अपने परिजनों से बिछड़ गई। परिजनों द्वारा आव्या की अपने स्तर से ढूंढ खोज की गई किंतु उसका कोई पता नहीं चला। बाद में उनके द्वारा पुलिस से मदद मांगी गई। पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार एवं आरक्षी भरत नेगी द्वारा मासूम बच्ची को ढूंढ कर उसके परिजनों से मिलाया गया। परिजनों द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार का आभार व्यक्त किया गया है।