उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा में चुनौतियों के बीच पुलिस ने किया सराहनीय कार्य: एसपी

यात्रा में पुलिस का काम

पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक ने प्रेस वार्ता कर दी यात्रा से जुड़ी जानकारी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा को संपंन होने में अब पांच दिन का समय शेष रह गया है ऐसे में पुलिस द्वारा केदारनाथ में इस साल की गई व्यवस्थाओं और कार्यो को लेकर पुलिस भी संतोष व्यक्त कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने पत्रकार वार्ता में केदारनाथ यात्राकाल में अब तक के पुलिस प्रबन्धन व पुलिस द्वारा किए कार्यो की व्यापक जानकारी दी।

जनपद में अभी तक यात्रा के चलते हुई 15,88,56 यात्री वाहनों की आवाजाही

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी विशाखा ने बताया कि इस वर्ष 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट देश-विदेश के तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोले गए हैं जबकि आगामी 15 नवम्बर को केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। करीब 7 माह की यात्रा में अवधि में पुलिस को भले ही कुछ चुनौतियां भी आई किंतु काफी कुछ सीखने को मिला है। इस दौरान नियुक्त पुलिस बल ने पूरे मनोयोग से कार्य किया और अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। आज की तिथि तक केदारनाथ में कुल 19,45,971 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं जबकि इस दौरान करीब 15,88,56 यात्री वाहन जनपद में आए।

सफल रहा पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, 355 बिछड़े लोगों को मिलाया

एसपी ने बताया कि इस बार की यात्रा में रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से ऑपरेशन मुस्कान शुरू किया गया जिसमें विशेष रूप से केदारनाथ धाम आए तीर्थयात्रियों को उनके परिजनों से मिलवाने, मोबाइल फोन खाने पर वापस दिलाने, जरूरी सामग्री खोने पर वापस दिलाने की कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा कुल 355 बिछड़े हुए व्यक्ति मिलवाए गए जबकि 125 खोये हुए मोबाइल फोन ढूंढकर वापस दिलाए गए। 160 अन्य जरूरी एवं कीमती सामान वापस दिलाया गया।

तीर्थयात्रियों की मदद के लिए पांच भाषाओं में लगाए फ्लैक्सी बोर्ड एवं मल्टीलिंग्वल बोर्ड

उन्होंने बताया कि पुलिस स्तर से यात्रा मार्ग में 7 खोया पाया केन्द्र बनाए गए। इन सभी केन्द्रों पर एक-एक महिला पुलिस कार्मिकों की तैनाती की गई। यात्रा में आए विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं को उनकी भाषा में समझने के हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल, मराठी, गुजराती आदि भाषा में निर्देशों संबंधी मल्टीलिंग्वल बोर्ड, फ्लैक्सी लगाए गए। यात्रा हैल्पलाइन नवम्बर 7579257572 पर अब तक कुल 1850 कॉल्स प्राप्त हुई हैं। जिसमें आवश्यक जानकारी एवं मदद की गई। यात्रा के पीक में कुल 3 पुलिस उपाधीक्षक, 11 निरीक्षक, 26 उपनिरीक्षक, 11 महिला उपनिरीक्षक, 30 अपर उपनिरीक्षक, 240 मुख्य आरक्षी, 210 आरक्षी, 55 महिला आरक्षी, 63 होमगार्ड, 213 पीआरडी, 1 कम्पनी, 2 प्लाटून पीएसी, 8 सबटीम एसडीआरएफ, 6 यूनिट फायर सर्विस व 1 सैक्शन जल पुलिस की तैनाती रही। यात्रा काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 230 पुलिस कार्मिकों को पुलिस अधीक्षक के स्तर से सम्मानित किया गया है। 15 अगस्त के मौके पर 2 पुलिस उपाधीक्षक, 2 उपनिरीक्षक व 1 आरक्षी सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित हुए हैं। यात्रा के साथ ही पुलिस के स्तर से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा गया।

अभी तक 19,45,971 तीर्थयात्रियों ने कर दिए बाबा केदार के दर्शन

विशेषकर अवैध शराब की शिकायतों पर पुलिस के स्तर से निरन्तर कार्यवाही की गई। पुलिस के स्तर से आबकारी अधिनियम के कुल 103 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें से 131 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कुल 4750 बोतल शराब, 72 बीयर व 5 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी की गई है। जिसका अनुमानित मूल्य 28,50,780 है। एनडीपीएस एक्ट के 8 अभियोग पंजीकृत, 9 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 1.420 कि0ग्रा0 चरस व 4.71 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गई है। हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर होने वाली ठगी के कुल 8 अभियोग पंजीकृत अब तक 5 गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस बार की यात्रा के अनुभवों से भविष्य में यात्रा को और भी बेहतर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button