उत्तराखंड

अंर्तराष्ट्रीय वर्चुअल कवि सम्मेलन में शामिल हुई कवयित्री संगीता बहुगुणा

गौरव की बात

विश्व के 35 देशों से हिन्दी भाषीय साहित्यकार कर रहे प्रतिभाग

रुद्रप्रयाग। चमोली जनपद के गौचर निवासी संगीता बहुगुणा अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत संस्था बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति ने उन्हें कवि सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत संस्था बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति ने दिया संगीता बहुगुणा को कवि सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण

अंर्तराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑनलाइन कवि सम्मेलन में गौचर चमोली की कवयित्री संगीता बहुगुणा का नाम भी शामिल हुआ है। अंर्तराष्ट्रीय बर्चुअल कवि सम्मेलन का शुभांरभ हो गया है। इसमें विश्वभर के 35 देशों से हिन्दी भाषीय साहित्यकार कवि प्रतिभाग कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत संस्था बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति ने कवि सम्मेलन में शामिल होने के लिऐ संगीता बहुगुणा को निमंत्रण भेजते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। बता दें कि गौचर की ही एक और कवयित्री ममता शाह भी इस कवि सम्मेलन में शामिल हो चुकी है। संगीता बहुगुणा ने बताया कि तीन सौ घंटों तक लगातार चलने वाले इस अंर्तराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का सीधा प्रसारण बुलंदी के यूट्यूब चैनल के साथ ही हिन्दी टाइम्स मीडिया कनाडा, अमेरिका, न्यूजीलैंड एवं आस्ट्रेलिया के स्थानीय चैनलों पर लाइब प्रसारण किया जा रहा है। कवि सम्मेलन को इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। संगीता बहुगुणा एक मृदुलभाषी, स्वच्छ स्वभाव व सरल बोलने वाली महिला है।

उल्लेखनीय कार्य के लिए मिल चुके हैं कई पुरस्कार

कवयित्री संगीता बहुगुणा को हिन्दी एवं गढ़वाली साहित्य में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए कई बार सम्मानित किया गया है। उन्हें वर्ष 2021 में उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान, वर्ष 2022 में सुपर-7 पुरस्कारों में टाप 25 में तेजस्वनी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। संगीता बहुगुणा द्वारा अब तक लोक भाषा व हिन्दी लेखन, गायन तथा रचनात्मक कार्यों की प्रस्तुतियां भी विभिन्न यूटयूब चैनलों पर प्रसारित हो चुकी हैं। गौचर की नगरपालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल आदि ने कहा कि संगीता बहुगुणा द्वारा चमोली को साहित्यिक क्षेत्र में पहचान दिलाने और यहां के गौरव को बढ़ाने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका जनपद, प्रदेश और देश के लिए गौरव की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button