रुद्रप्रयाग। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रुद्रप्रयाग विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे मातबर सिंह कंडारी गांव गांव जाकर वोट मांग रहे हैं। इस दौरान उन्हें जनता का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। कई जगहों पर लोग कंडारी के नारे लगाकर उन्हें समर्थन दे रहे हैं। जखोली ब्लॉक के साथ ही धनपुर, रानीगढ़ सहित अनेक जगहों पर जनसंपर्क के दौरान कंडारी ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों से जनता को अवगत कराया साथ ही जनता के आशीर्वाद मिलने पर दोबारा विकास का वादा किया है। उन्होंने कहा की वह हमेशा जनसेवा के लिए समर्पित हैं। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।




