उत्तराखंड

डीएम मनुज गोयल को दी रुद्रप्रयाग में अफसरों ने विदाई

विदाई समारोह

विकास भवन सभागार में आयोजित किया विदाई समारोह
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मनुज गोयल का जनपद देहरादून में नगर आयुक्त के पद पर स्थानान्तरण होने पर जिले के अधिकारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की मौजूदगी में सभी अफसरों ने डीएम के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया।
विकास भवन सभागार में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, उप जिलाधिकारी रुदप्रयाग अर्पणा ढौडियाल, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र बर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह् भेट करते हुए भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने जिलाधिकारी के कार्यो की सराहना करते हुए एक कुशल प्रशासक बताया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कहा जिलाधिकारी कुशल नेतृत्व एवं मार्ग निर्देशन में जनपद में कई विकास कार्यो को गति दी गई। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए बाबा केदारनाथ से परिवार सहित स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।


विदाई समारोह में जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि जनपद के सभी अधिकारियो एवं कार्मिकों को उनके द्वारा सौंपे गए कार्यो का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी एवं टीम भावना से किया गया है। विकास कार्यो को पूर्ण करने में सभी ने अपना पूर्ण सहयोग दिया गया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभवों का साझा करते हुए पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी रुदप्रयाग अर्पणा ढौडियाल, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र बर्मा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बीके शुक्ला, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत राजेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी योगेन्द्र सिंह चैधरी, मुख्य कृषि अधिकारी दीपक पुरोहित, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि निर्भय सिंह, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग हितेशपाल सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पाण्डे, जिला अल्प बचत अधिकारी सूरत लाल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button