उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में नगर पालिका बांट रही व्यापारियों को तिरंगा

आजादी का अमृत महोत्सव

व्यापारियों से किया अपने प्रतिष्ठानों में तिरंगा लहराने का आह्वान

रुद्रप्रयाग। नगर पालिका द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा बांटे जा रहे हैं। शनिवार को पालिका की टीम ने नगर के व्यापारियों को तिरंगा वितरित किए। साथ ही हर व्यक्ति को आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा लहराने का आह्वान करते हुए जागरूक किया।

नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंकवाण के नेतृत्व में हर व्यापारी को दिए तिरंगा

नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंकवाण, पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र सिंह झिंकवाण, सभासद एवं व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, सभासद उमा देवी, सूडा मैनेजर हिमांशु बहुगुणा की मौजूदगी में नगर के व्यापारियों को तिरंगा वितरित किए गए। इस मौके पर व्यापारियों से आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाए जाने का आह्वान किया गया और हर प्रतिष्ठान पर तिरंगा लहराने का आग्रह किया गया। नगर पालिका की टीम को व्यापारियों द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। इस मौके पर शिशु मंदिर बेलनी के प्रधानाचार्य गंगा दत्त जोशी, व्यापारी मनमोहन शुक्ला, दान सिंह पंवार सहित बैंक कर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button