उत्तराखंड

ऊखीमठ में बंदर ने किया एक व्यक्ति को लहुलुहान

बंदरों का हमला

रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ नगर में बंदरों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आज ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग में स्थानीय निवासी विजेंद्र नेगी पर बंदरों ने हमला कर दिया जिसके बाद अन्य लोगों ने किसी प्रकार बीच बचाव कर बंदरों को भगाया। बंदरों के हमले में विजेंद्र नेगी को कई जगहों पर घाव आए हैं। हालांकि बाद में उन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।

अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों पर कर चुके हैं हमले

ऊखीमठ में नगर में बंदरों से हमले की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। आए दिन बंदरों द्वारा हमला करना आम बात हो गयी है। विगत दो दिन पूर्व भी ऊखीमठ बाज़ार में एक स्कूली छात्रा व एक अन्य व्यक्ति को भी बंदरों ने काट कर घायल किया था। स्थानीय लोग सीएम से लेकर डीएम तक बंदरो की समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस है। बंदरो के आतंक से परेशान नगरवासियों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पिछले डेढ़ महीनों में बंदरों से काटने की डेढ़ दर्जन से अधिक घटनाएं हो गयी हैं।

लोगों में बंदरों को देखते ही दहशत का माहौल

बंदरों से काटने की घटनाएं सबसे ज्यादा ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग,राइका ऊखीमठ व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट हो रही हैं। बंदरो का ख़ौफ़ ऐसा है कि बुजुर्ग व बच्चे अकेले घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। आवाजाही करने वाले बच्चे,बुजुर्ग एवं महिलाओं पर सबसे ज्यादा हमले हो रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद भी शासन और प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। नगरवासियों ने नगर पंचायत व प्रशासन से बंदरो के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की।
———

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button