उत्तराखंड

गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ हुआ विधायक शैलारानी का अंतिम संस्कार

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ क्षेत्र की विधायक शैलारानी रावत का त्रिवेणी घाट विद्यापीठ गुप्तकाशी में गमगीन माहौल के बीच राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके जनपद ही नहीं राज्य के विभिन्न स्थानों से उनके बड़ी संख्या में शुभचिंतक और परिचित अंतिम संस्कार में पहुंचे। शैलारानी की बेटी ऐश्वर्या रावत और भतीजे शैलेंद्र रावत ने मुखाग्नि दी।

त्रिवेणी घाट विद्यापीठ गुप्तकाशी में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

गुरुवार सुबह अगस्त्यमुनि अपने निवास से शैलारानी रावत की शव यात्रा त्रिवेणी घाट विद्यापीठ के लिए चली। घर से ही बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि, महिला, बुर्जुग एवं नौजवान एवं क्षेत्रीय लोगों के साथ ही देश के अनेक राज्यों से भी उनके शुभचिंतक शव यात्रा में शामिल हुए। 12 बजे करीब शव यात्रा त्रिवेणी संगम पर पहुंची। जहां 12:22 मिनट पर बेटी ऐश्वर्या और भतीजे शैलेंद्र रावत ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पुलिस दल द्वारा शोक सलामी दी गई। इससे पहले अगस्त्यमुनि से लेकर विद्यापीठ त्रिवेणी घाट तक अनेक स्थानों पर शव यात्रा आते ही लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। उन्हें पुष्प अर्पित किए।

बेटी ऐश्वर्या रावत और भतीजे शैलेंद्र रावत ने दी चिता को मुखाग्नि

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक भरत सिंह चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह, पूर्व विधायक मनोज रावत, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चमोली मुकेश नेगी, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, कविन्द्र सिंधवाल, जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, वीरेंद्र बुटोला, दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा, पंकज भट्ट, जयवर्धन कांडपाल, जिपंस विनोद राणा, एसडीएम ऊखीमठ अनिल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जन सैलाब मौजूद था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button