उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग-चमोली की जनता बोली मंत्री मंडल में शामिल हो विधायक भरत चौधरी

दोनों बार विधायक को मिली विधानसभा में बड़ी जीत
रुद्रप्रयाग और चमोली जिले से इस बार भाजपा को प्रचण्ड बहुमत मिला है। दोनों जनपदों की 6 विधानसभा सीटों में से पांच सीटों पर भाजपा विजय पाने में कामयाब रही। जबकि 2017 में भी भाजपा को पांच सीटें मिली थी। बावजूद 2017 में भी सरकार में इन दोनों जनपदों से सरकार में किसी भी विधायक को प्रतिनिधित्व नहीं मिला। इस बार दोनों जिलों की जनता ने विधायक भरत चौधरी को मंत्रीमंडल में शामिल करने की मांग की।
जनता का मानना है कि रुद्रप्रयाग -चमोली को नवगठित सरकार में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। जिसमें जनता रुद्रप्रयाग विधानसभा से विधायक भरत सिंह चौधरी को सरकार में प्रतिनिधित्व देने की मांग भाजपा शीर्ष नेतृत्व से कर रही है। विधायक भरत सिंह चौधरी 2017 में भी रुद्रप्रयाग विधानसभा से प्रचण्ड जीत के जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इस बार भी दोनों दोनों जनपदों से सबसे अधिक मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचे है। रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक भरत सिंह चौधरी के पिछली पंचवर्षीय में विधायक रहते उन्होने अपने क्षेत्र में सडक, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य अपने क्षेत्र का चौमुखी विकास किया है। जिसकी बदौलत जनता इस बार उनको 2017 से अधिक मत विधानसभा में दिये है। उनके उच्च शिक्षित होने के साथ-साथ ज्ञान विद्वता और एक दूरदर्शी सोच की को देखते हुए जनता उनको मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग सोशल मीडिया, और मीडिया में जनता की और से की जा रही है। वही उत्तराखंड बनने के बाद से लेकर 2017 तक रुद्रप्रयाग विधानसभा को सरकार में प्रतिनिधित्व मिलता रहा है। रुद्रप्रयाग विधानसभा चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद का मुख्य केन्द्र है। दोनों जनपदों में बद्रीनाथ और केदारनाथ जैसे आस्था के दो प्रमुख धाम है, जहाँ देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हर साल दर्शन के लिए आते है। वही विधायक भरत सिंह चौधरी रुद्रप्रयाग सहित चमोली की भौगोलिक स्थिति सहित दोनों जनपदों की समस्याओं से अच्छी तरह से वाकिफ है। रुद्रप्रयाग जनपद के बनने से पहले भरत सिंह चौधरी दो बार चमोली की कर्णप्रयाग विधानसभा से चुनाव लड चुके है। वही अपने पिछले कार्यकाल में भरत चौधरी के द्वारा किये गये विकास कार्यों और लगातार अपने क्षेत्र में बने रहने के चलते जनता ने पुनः एक फिर प्रचण्ड जीत के साथ विधानसभा भेजा। अब जनता मांग कर रही है, की सरकार के इस कार्यकाल में निश्चित ही रुद्रप्रयाग-चमोली से सरकार में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। और जनता रुद्रप्रयाग विधानसभा से विधायक भरत सिंह चौधरी को मंत्रिमंडल शामिल करने के लिए लगातार सोशल मीडिया और मीडिया में मांग की जा रही है। जनता की मांग है, की 2024 लोकसभा चुनाव को मध्यनजर रखते और रुद्रप्रयाग-चमोली की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए क्षेत्रीय विकास के संतुलन बनाने के लिए चमोली-रुद्रप्रयाग को सरकार के मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलना जरुरी है। अब देखना बाकी है, की जनता की जनभावनाओं के देखते हुए क्या भाजपा शीर्ष नेतृत्व रुद्रप्रयाग-चमोली को सरकार में प्रतिनिधित्व देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button