उत्तराखंड

सबका कल्याण करने वाले हैं भगवान शिव

शिव महापुराण

जहां भी हो भगवान की कथा बिन बुलाएं चले जाएं श्रवण करने: आचार्य दीपक

रुद्रप्रयाग। पुनाड़ स्थित भगवान पुंडेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा के आठवें दिन कथा व्यास आचार्य दीपक नौटियाल ने कहा कि भगवान शिव सबका कल्याण करने वाले हैं। उनके स्मरण भर से भक्तों के कष्टों का निवारण होता है। इसलिए हमें नियमित आशुतोष की अराधना करनी चाहिए।

खराब मौसम के बाद भी कथा के आठवें बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त

मुख्यालय स्थित पुंडेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कथा में हर दिन बड़ी संख्या में भक्त कथा श्रवण को पहुंच रहे हैं। कथा व्यास ने कहा कि भगवान की कृपा हो जाए तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा। भगवान शंकर का हमेशा ध्यान करें। कहा कि भगवान की कथा जहां भी हो बिना बुलाए ही चले जाओ। इसके श्रवण में समय कब गुजर जाए, पता नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि पूजा अर्चना के साथ ही मनुष्य को देवालयों में स्वछता के प्रति भी सजग रहना चाहिए। जहां भी गंदगी दिखे उसे स्वच्छ रखने का प्रयास करें। ताकि धार्मिक स्थलों में पवित्रता बनी रहे। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में कथा श्रवण को पहुंच रहे भक्तों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की।

बच्चों को संस्कारवान बनाने की दें शिक्षा

इससे पहले उन्होंने भगवान शंकर के पुत्र कार्तिकेय और गणेश के प्रसंग की कथा सुनाई। साथ ही भक्तों को अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूजन, भजन कीर्तन एवं सांय आरती से सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय बना है। कथा के दौरान पंडित दिनेश चन्द्र सेमवाल, कमलेश्वर प्रसाद सेमवाल, अनिल सेमवाल, चन्द्रप्रकाश सेमवाल, विनोद सेमवाल द्वारा नियमित भव्य पूजा अर्चना और पाठ किया जा रहा है।

 

 

इस मौके पर रामचन्द्र नौटियाल, सभासद लक्ष्मण कप्रवान, पांडव नृत्य एवं शिव समिति के अध्यक्ष प्रकाश भारती, चक्रधर सेमवाल, शैलेंद्र भारती, विक्रम कप्रवान, हरीश गिरी, तोताराम, नरेंद्र गिरी आदि मौजूद थे। इधर, पांडव नृत्य एवं शिव समिति के अध्यक्ष प्रकाश भारती ने नगर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने के लिए मंदिर परिसर आने का आह्वान किया है। कहा कि 1 फरवरी को कथा का समापन किया जाएगा।
———–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button