उत्तराखंड

वाहन न मिलने से यात्रियों के साथ लोकल भी हुए परेशान

परेशानी

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के चलते ही वाहनों के न मिलने से जिले के अनेक कस्बों में स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई है। लोग घंटों तक बाजारों में बस और टैक्सियों का इंतजार कर रहे हैं किंतु उन्हें वाहन न मिल रहे हैं। लोकल के साथ ही यात्रा मार्ग के लिए भी लोगों को प्राइवेट वाहन बुक करने पड़ रहे हैं।


रुद्रप्रयाग जिले में परिवहन विभाग में करीब 3 हजार छोटे वाहन वाहन पंजीकृत है। जबकि अधिकांश यात्रा में चले गए हैं जो वाहन उपलब्ध है वह सुबह ही अपने गंतव्य चले जा रहे हैं। जिससे सुबह 8 बजे से लेकर सांय तक लोग वाहनों के लिए जगह जगह कस्बों पर परेशान हो रहे हैं। निर्धारित रूट पर चलने वाली बसें पहले ही फुल होकर आ रही है जबकि स्थानीय बाजारों में पर्याप्त वाहन ही नहीं है ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई है। आने वाले दिनों में यात्रा और बढ़ेगी ऐसे में यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों की दिक्कतें और बढ़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button