उत्तराखंड

करण मेहरा अध्यक्ष और यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष चुने

जिम्मेदारी

दिल्ली। लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लगा दी गई है। उत्त्तराखंड विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने नये कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष का चुनाव कर लिया। पार्टी हाईकमान द्वारा करण मेहरा अध्यक्ष व यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष चुने गए। उपनेता भुवन कापड़ी को बनाया गया।
विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश कांग्रेस में परिवर्तन की मांग उठ रही थी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था।
मौजूदा समय में कांग्रेस में हरीश व प्रीतम गुट के बीच तलवारें खिंची हुई है। विधानसभा चुनाव में हार के लिए दोनों गुटों के बीच जारी जंग को भी एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button