उत्तराखंड

हर्षोल्लास के साथ हुआ प्रदेशभर में हरेला का शुभारंभ

हरेला पर्व

देहरादून। प्रदेशभर में हरेला का पर्व धूमधाम से शुरू हो गया है। इस मौके पर राजधानी से लेकर जनपद और ब्लॉक स्तर तक पौधारोपण कार्यक्रम शुरू हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर की जनता को हरेला की शुभकामनाएं दी। रुद्रप्रयाग में वन विभाग के सहयोग से जवाड़ी-दरमोला-रौठिया-घेंघड मार्ग में जनपद स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधों का रोपण किया गया।

रुद्रप्रयाग में हरेला पर रोपे गए विभिन्न प्रजाति के 300 पौधे

मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने सभी को लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। विधायक ने कहा कि आज मनुष्य अपनी सुख-सुविधाओं के लिए संसाधनों को बढ़ा रहा है जिससे कि प्रकृति का दोहन हो रहा है। वनों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए सभी की जन सहभागिता से वृक्षारोपण किया जाना अंत्यत आवश्यक है ताकि जल संकट की समस्या पैदा न हो। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि हरेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की जरूरत है। प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु ने कहा कि जनपद में जल स्रोतों एवं जल धाराओं के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए सरकार के निर्देशों के अनुपालन में वृहद वृक्षारोपण रोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें वन मंत्री के निर्देश हैं कि वन विभाग के सभी प्रभागों में हरेला वन की स्थापना करते हुए वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। कहा कि हरेला आज से शुरू होकर 15 अगस्त तक जारी रहेगा जिसमें विभिन्न प्रजाति व चारापत्ती पौधों का रोपण किया जाएगा।

कार्यक्रम में किया गया हर व्यक्ति से पर्यावरण के संरक्षण का आह्वान

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशों पर जनपद में वन विभाग एवं सभी विभागों की सहभागिता से पर्यावरण के संरक्षण एवं संर्वर्द्धन तथा जल स्रोतों को संरक्षित करने के लिए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरेला के शुभारंभ पर विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधों का रोपण किया गया जिसमें आंवला, जामुन, अमरूद, दाड़िम, कचनार, अमलताश, बांस आदि शामि है। कार्यक्रम में जवाड़ी एवं दरमोला महिला मंगल दल की महिलाओं द्वारा स्वागत गीत एवं नुक्कट नाटक, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जबकि कवि जगदंबा चमोला, ओमप्रकाश सेमवाल एवं पुरूषोत्तम भट्ट द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए कविता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कलश के संयोजक ओमप्रकाश सेमवाल द्वारा किया गया।

वन विभाग के सहयोग से जवाड़ी-रौठिया मार्ग पर किया गया पौधारोपण

इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, प्रधान ग्राम जवाड़ी पार्वती नौटियाल, दरमोला संत लाल, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भंडारी, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी जखोली दिनेश मैठाणी, सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, महिला मंगल दल, क्षेत्रीय जनप्रतिधि, स्थनीय जनता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
———–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button