उत्तराखंड

डॉ आनंद बोहरा 7 साल बाद फिर भाजपा में शामिल

भाजपा में वापसी

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद ही नहीं सम्पूर्ण गढ़वाल क्षेत्र के माने जाने सर्जन डॉ आनंद सिंह बोहरा 7 साल बाद भाजपा में शामिल हुए हैं। हालांकि पहले वे भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं किंतु 2017 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता छोड़ दी थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार के प्रयासों से रुद्रप्रयाग के प्रख्यात सर्जन डॉ आनंद बोहरा ने फिर से भाजपा ज्वाइन कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने डॉक्टर बोहरा को भाजपा की घर बापसी करवाई है। डॉक्टर बोहरा 10 सला पहले रुद्रप्रयाग में भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है। उनके द्वारा भाजपा संगठन को मजबूती दिलाने के लिए गांव-गांव में मेडिकल कैंप लगाए गए। इसी बीच वे विधानसभा चुनाव 2017 में रुद्रप्रयाग विधानसभा से विधायक के टिकट के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे थे। वर्ष 2017 में चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा छोड़ दी और सम्पूर्ण समय अपने नर्सिंग होम को देकर मरीजो की सेवा में लग गए। अब, काफी लम्बे अंतराल के बाद उॉ बोहरा को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार के प्रयास से भाजपा प्रदेश मुख्यालय में डॉ बोहरा को फिर से भाजपा सदस्यता दिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button