![](https://navhindustanlive.com/wp-content/uploads/2024/02/23rpg3-780x470.jpg)
ऊखीमठ। नगर व्यापार मंडल के चुनाव के लिए गुरुवार को व्यापारियों की आम बैठक हुई जिसमें प्रदेश व्यापार एवं जिला व्यापार मंडल के आदेशों पर नगर उखीमठ के नवीन चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराने पर चर्चा की गई। साथ ही आपसी राय मशवरा कर आगामी चुनाव संपंन कराने को कहा।
बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई व सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी चुनाव के लिए सभी व्यापारियों का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जबकि जिला संगठन के नेतृत्व के आदेशनुसार चुनाव कार्यक्रम की प्रकिया प्रारंभ की जाएगी। बैठक में सदस्यता अभियान के लिए सदस्यों का चयन किया गया जिसमें जगदीश नेगी, मनवर नेगी, यशवीर बर्त्वाल, महेश बर्त्वाल, प्रवीण मैठाणी, जयप्रकाश पंवार, व्यापारियों को सदस्यता अभियान के लिए सदस्य बनाया गया।