उत्तराखंड

सड़क पर दो घंटे घेरे रखी सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी

विवाद

नपा अध्यक्ष पर लगाया स्थानीय महिला के साथ अभद्रता का आरोप

रुद्रप्रयाग। नगर पालिका अध्यक्ष पर एक स्थानीय महिला के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तीन सभासदों ने उन्हें सड़क पर ही घेर दिया। अध्यक्ष के वाहन को निवास पर जाने से पहले सड़क पर सभासदों ने विरोध किया। दो घंटे तक नारेबाजी करते हुए सभासदों ने वाहन को सड़क पर ही घेरे रखा। अंत में अध्यक्ष को मजबूरन अपने निवास तक पैदल जाना पड़ा।

कार्यालय से अपने निवास तक पैदल जाने को किया मजबूर

बीते दो दिन पूर्व नए बस अड्डे में नगर पालिका के टिन शेड पर एक स्थानीय महिला सब्जी मंडी लगा रही थी। बताया जा रहा है कि यह बात नगर पालिका और प्रशासन को रास नहीं आई। नगर पालिका के ईओ एवं नायब तहसीलदार द्वारा महिला को सब्जी मंडी हटाने के लिए कहा गया। इस बीच भी काफी गहमा गहमी भी हुई। पालिका का कहना है कि सार्वजनिक स्थान जहां पालिका के कई कार्य होते हैं वहां सब्जी की दुकान संचालित नहीं की जा सकती है। जबकि स्थानीय महिला ने कहा कि सड़क किनारे बड़ी संख्या में बाहरी लोग सब्जी की फड़ लगा रहे है किंतु उन्हें पूरा संरक्षण दिया जा रहा है जबकि उन्हें अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को नगर में रोजगार नहीं करने दिया जा रहा है। इसी बात का समाधान करने के लिए मंगलवार को उक्त महिला जब नपा पहुंची तो इसके बाद यहां बवाल हो गया।

सभासद बोले, स्थानीय जनता की समस्याएं सुनने के बजाय की जा रही अभद्रता

उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनसे अभद्र और अशोभनीय व्यवहार किया। इसी के गुस्साएं नगर पालिका सभासद संतोष रावत, लक्ष्मण कप्रवाण और सुरेंद्र रावत स्थानीय लोगों के साथ विरोध करने लगे। दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने रुद्रप्रयाग पोखरी सड़क पर नपा अध्यक्ष का वाहन रोक दिया और अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में लगातार भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिसे किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। नपा मनमाने ढंग से कार्य करी है। जो भी अपनी समस्याएं लेकर नपा कार्यायल पहुंच रहे है तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।

नपा अध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार, बोली अनाश्यक दबाव बना रहे सभासद

नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि नए बस अड्डे पर नगर पालिका के टिन शेड पर रामलीला सहित अनेक सार्वजिक कार्यक्रम होते रहते हैं। ऐसे में वहां सब्जी मंडी लगाना उचित नहीं है। कई अन्य स्थान पर दुकान की व्यवस्था करने के प्रयास किए जाते किंतु अनावश्यक बयानबाजी की जा रही है। पूर्व पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिंक्वाण ने कहा कि अध्यक्ष पर नाजायज दबाव बनाया जा रहा है। पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप गलत है। पालिका अपनी आय बढ़ाने के लिए स्वतंत्र है। बोर्ड बैठक में इसके लिए प्रस्ताव पारित किए जाते है किंतु कुछ सभासद पालिका को बदनाम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button