उत्तराखंड

गढ़वाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत: गोदियाल

चुनावी शंखनाद

रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के गढ़वाल सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल के रुद्रप्रयाग पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखकर गणेश गोदियाल और पार्टी के गढ़वाल सीट के कॉर्डिनेटर काफी उत्साहित दिखे। गोदियाल ने कहा कि गढ़वाल सीट पर कांग्रेस एक बड़ी जीत दर्ज करेगी।

बेटियों की अस्मिता के साथ ही बेरोजगारी और कई अहम बिन्दु रहेंगे चुनावी मुद्दे

गुलाबराय स्थित ज्वाल्पा पैलेस में आयोजित कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी शंखनाद करने पहुंचे पौड़ी सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस में कई चुनाव लड़ने के दावेदार थे किंतु अधिकांश वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी हाईकमान को उनको टिकट देने की बात पहुंचाई और पार्टी हाईकमान ने उनके नाम पर फैसला लिया। उन्होंने कहा कि मैं भले ही भाजपा से आर्थिक मुकाबल करने में सक्षम नहीं हूं किंतु सभी कार्यकर्ताओं की हिम्मत और जोश से चुनाव मैदान में उतरते ही चारों ओर उत्साह का माहौल देख रहा हूं। कहा कि इस सीट पर मेरा नाम घोषित होते ही पहले दिन से कांटे की टक्कर होना बताया जा रहा है। यह कांग्रेस के पक्ष में माहौल को दर्शाता है। आने वाले समय में यह लड़ाई एकतरफा होगी।

बोले सांसद बना तो पीएम की आंखों में आंख डालकर करूंगा अंकिता को न्याय की मांग

कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार है। इसी के चलते छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता के कारोबार चल रहे हैं। किंतु कांग्रेसी कार्यकर्ता जनता के संघर्षो की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा सरकार ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हर तरह से परेशान किया। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी की पत्नी को दो बार कुर्सी से हटाने का प्रयास करवाया किंतु सच्चाई पर कोर्ट ने फैसला दिया। कहा कि कांग्रेस में रहे चंद लोग है जो पार्टी छोड़ गए है। वे भी मजबूरी में गए हैं किंतु मन से वे भी कांग्रेस के साथ है। इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि व्यंग करते हुए उन्होंने कहा कि पतझड़ के बाद बसंत आता है और कांग्रेस के लिए इस बार राजनीतिक बसंत लौटेगा। गोदियाल ने कहा कि प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को गांव-गांव में माताओं, युवाओं, बेरोजगार, कर्मचारियों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर बेरोजगारी सबसे बड़ी आफत है। इसके लिए कांग्रेस निरंतर संघर्ष कर रही है। यह भाजपा का कौम को कमजोर करने का षड़यंत्र है। कहा कि वे जनता के सम्मुख झोली फैलाकर आएं हैं। गढ़वाल सीट से 10 सालों से दिल्ली में मौन धारण चल रहा है। यहां की गढ़वाल की आवाज उठने वाला नही था किंतु अब गढ़वाल की आवाज सांसद में गूंजेगी। उन्होंने कहा कि मेरा नाम फाइनल होते ही सोशल मीडिया में तूफान आया है। कहा कि उत्तराखंड में कई चुनावी मुद्दे है जिन्हें लेकर वे जनता के बीच जाएंगे। बेटियों की अस्मिता का प्रश्न, अंकिता हत्या कांड, बेरोजगारी, बाहरी राज्यों के लोगों का उत्तराखंड में बढ़ता कारोबार सहित कई मुद्दे हैं जिस पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। कहा कि पीएम ने कहा था 2 करोड़ सालना रोजगार देंगे किंतु आज चारों ओर बेरोजगारी है। जोशीमठ में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में लोग परेशान है। केदारनाथ और बदरीनाथ में रोजगार करने वालों को परेशान किया जा रहा है। सड़कों के काम बाहरी राज्यों के ठेकेदार कर रहे हैं।

भाजपा सरकार ने बाहरी राज्यों के लोगों को दिया उत्तराखंड में काम

भाजपा की सरकार में स्थानीय लोगों को बाहर किया गया जबकि बाहरी लोगों को काम दिया जा रहा है। अधिकांश ठेकेदार गुजरात के काम कर रहे हैं। कहा कि केंद्र सरकार ने जो भी बड़े बड़े लोन माफ किए वे सभी गुजरात है। उत्तराखंड के कोई नाम नहीं है। आरोप लगाया कि इलेक्ट्रान बांड सरकार द्वारा की गई लूट है। बच्चों को ऑनलाइन जुआ खिलाना सिखाया जा रहा है। कहा कि मूल निवास पूर्व की भांति रहना चाहिए। जबकि फौज में पूर्व की तरह भर्ती होनी चाहिए। इस मौके पर पौड़ी सीट से कॉर्डिनेटर विक्रम सिंह, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक मनोज रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र झिंक्वाण, पूर्व अध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, प्रदीप बगवाड़ी, नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, संतोष रावत, अर्जुन गहरवार, देवेश्वरी नेगी, शशि नौटियाल, रीता पुष्पवाण सहित बड़ी संख्या में पौड़ी, श्रीनगर, टिहरी, रुद्रप्रयाग आदि स्थानों से कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बंटी जगवाण ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button