उत्तराखंड

मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस ने घरों में किया प्रदर्शन

महंगाई मुक्त भारत अभियान

तीन दिवसीय महंगाई मुक्त भारत अभियान में होगा सरकार का विरोध
रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई मुक्त भारत अभियान को लेकर तीन चरणों में आंदोलन की शुरुआत कर दी गई है। आम लोगों की आवाज उठाने का फैसला लेते हुए कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है।
गुरुवार को रुद्रप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने घरों एवं बाहर व सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलेंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही ढोल घंटियां एवं उपकरण बजाकर भाजपा सरकार का ध्यान गैस व डीजल पेट्रोल के अंधाधुंध बढ़ते दामों की ओर आकर्षित किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में जनता का जीना दूभर हो गया है। मंहगाई चरम पर है। इस दौरान रुद्रप्रयाग, उखीमठ जखोली, अगस्त्यमुनि आदि स्थानों पर कांग्रेसियों ने अपने घरों में भाजपा का विरोध किया। कांग्रेस का कार्यक्रम तीन दिनों के क्रम में 2 अप्रैल से 4 अप्रैल के बीच जिला स्तर पर महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च पास आयोजित किए जाएंगे। जबकि 7 अप्रैल को राज्य स्तरीय महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च होगा। सभी मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा।
——-

* नव हिंदुस्तान लाइव के फेसबुक पेज को लाइक एवं फॉलो करें*👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button