उत्तराखंड

प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ महेश कुडियाल को सीएम ने दिया स्तम्भ सम्मान

सम्मान

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत के प्रसिद्ब न्यूरो सर्जन डॉ महेश कुड़ियाल को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्तंभ सम्मान देकर सम्मानित किया। सीएम ने डॉ कुड़ियाल द्वारा हजारों मरीजों को दिए गए नए जीवन पर उनकी जमकर प्रशंसा की।

लोक प्रहरी संस्था के सहयोग से देहरादून में हुआ कार्यक्रम

देहरादून में उत्तराखंड की लोक प्रहरी संस्था के सहयोग से स्तंभ सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट और उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसी के चलते उत्तराखंड के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉक्टर महेश कुडियाल को उनकी न्यूरो सर्जन के रूप में उत्तर भारत और उत्तराखंड में दी जा रही विशिष्ट सेवा के लिए स्तंभ सम्मान से नवाजा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज में विशिष्ट कार्य करने वाले लोग ही समाज की दिशा तय करते हैं।

सीएम ने की डॉ कुडियाल की जमकर प्रशंसा

उन्होंने प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉक्टर महेश कुडियाल के द्वारा अब तक न्यूरो सर्जरी कर हजारों लोगों को नया जीवन देने पर बधाई दी और उनका दिमाग का बेहतरीन कारीगर बताया। कहा कि डॉ कुडियाल न्यूरो सर्जरी के मामले में देश के टॉप डॉक्टरों में शामिल हैं। अब तक वह हजारों लोगों को नया जीवन दे चुके हैं और अपने मिशन में दिनरात लगे हुए हैं। डॉक्टर कुड़ियाल का यह महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में उनको उत्तराखंड के महत्वपूर्ण स्तंभ का सम्मान दिया जाना गर्व की बात है। इस अवसर पर अलग अलग क्षेत्र से अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button