रुद्रप्रयाग में हुआ यूकेडी का जिला कार्यकारिणी का अधिवेशन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल की जिला कार्यकारिणी के अधिवेशन में संगठन का पुर्नगठन एवं विस्तार कर दिया गया। इस मौके पर नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी बुद्धिबल्लभ ममगाईं को दी गई। जबकि महामंत्री के पद पर अशोक चौधरी और कमल रावत को नामित किया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने यूकेडी कार्यकर्ता बदरीनाथ जाएंगे।
पीएम को ज्ञापन सौंपने बदरीनाथ जाएंगे यूकेडी कार्यकर्ता
मुख्यालय में आयोजित यूकेडी के जिला अधिवेशन में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी बुद्धिबल्लभ ममगाईं को दी गई। इस मौके पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल ने कहा कि यूकेडी की रुद्रप्रयाग जिला इकाई बेहतरीन काम कर रही है। एक-एक कार्यकर्ता दल के लिए जी-जान से काम कर रहा है। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि जिला संगठन को दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम करना होगा। कर्मठ लोगों को दल से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने कार्यकर्ता बदरीनाथ जाएंगे। अधिवेशन में मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, केंद्रीय पदाधिकारी पृथ्वीपाल रावत, बलबीर चौधरी, देवेंद्र चमोली, जितार जगवाण, सुबोध नौटियाल, भगत चौहान, कल्याण सिंह पुंडीर, राय सिंह रावत, विक्रम सजवाण, मंगत खत्री, चंद्रमोहन गुसाईं, विक्रम नेगी, आशीष बहुगुणा, अजय सिंह, कुलदीप कंडारी, विनीत, शंकर, अरविंद राणा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अशोक चौधरी ने किया।
—–