![](https://navhindustanlive.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240129-WA0029-780x470.jpg)
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद से कई भाजपा कार्यकर्ता आज अयोध्या के लिए रवाना हुए। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में राम मन्दिर दर्शन के लिए जाने वाली पहली आस्था स्पेशल ट्रेन से भाजपाई रवाना हुए है। उत्तराखंड से कुल 1504 श्रद्धालु अयोध्या गए हैं। जबकि रुद्रप्रयाग जिले से 38 कार्यकर्ता अयोध्या गए हैं। आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार से आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।