उत्तराखंड

कांग्रेस विधायक की अभद्रता पर भाजपाइयों ने किया पुतला दहन

भाजपा का विरोध

रुद्रप्रयाग। द्वाराहाट में इजनियरिग कालेज के निदेशक के साथ कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा की गई अभद्रता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। मुख्यालय में उन्होंने घटना की निंदा करते हुए विधायक का पुतला दहन किया।

रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में किया भाजपाईयो ने पुतला दहन

भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार के नतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य बाजार में द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट का पुतला दहन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा सदन में लोकतंत्र का हवाला देकर कई बार सदन का बहिष्कार किया जाता है, जबकि उनके विधायक द्वारा अधिकारियों के साथ असंवैधानिक कार्य करवाने के लिए दबाव दिया रहा है। द्वाराहाट में इंजनियरिग कालेज के निदेशक के साथ वहां के विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा जो अमर्यादित कार्य किया गया, साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी अपशब्द का प्रयोग किया गया उसकी भारतीय जनता पार्टी घोर निन्दा करती है। कहा कि कांग्रेस का यही असली चेहरा है।

विधायक द्वारा गाली गलौच और धमकाने जैसे कृत्य की हुई जमकर निंदा

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता भण्डारी ने कहा कि शराब के नशे में धुत होकर एक जन प्रतिनिधि द्वारा किसी को ऐसा डराना धमकाना और दरवाजे को पीट-पीट कर उनके परिवार को धमकाना पूरी तरह गलत है। साथ ही अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री शीला रावत, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, चंद्रमोहन सेमवाल, सुनील नौटियाल, बीबी थपलियाल, सुरेन्द्र रावत, दिगम्बर रमलवाण, अरुण कपरवाण, भूपेन्द्र बिष्ट, विकास डिमरी, गौरव बिष्ट, विकास नौटियाल, दिनेश बिष्ट, आशीष नौटियाल, भागचंद, चन्द्र मोहन, महिला मोर्चा से पार्वती गोस्वामी, शालिनी गोस्वामी, विमला गोस्वामी आदि मौजूद थे।
—-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button