उत्तराखंड

घास काटने गई दो महिलाओं को हमला कर भालू ने किया घायल

भालू का हमला

भटवाड़ी गांव की पांच महिलाएं गई थी गांव के पास ही खेतों में घास काटने

रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के भटवाडी गांव में घास लेने गई दो महिलाओं पर भालू ने हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। साथ में और महिलाओं के शोर-शराबा करने के बाद किसी तरह महिलाओं की जान बचाई गई। ग्रामीणों द्वारा दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जिला चिकित्सालय में चल रहा दोनों घायलों का उपचार

जानकारी के अनुसार जखोली ब्लॉक के भटवाड़ी गांव में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे भटवाडी गांव की पांच महिलाएं घास के लिए गांव के पास ही खेतों में गई। इसी बीच दो महिलाएं थोड़ा नीचे की ओर घास काटने गई जबकि तीन महिलाएं ऊपरी खेतों की ओर घास लेने गई। इसी बीच भालू ने खेतों से निचली क्षेत्र में घास काट रही 30 वर्षीय रेखा देवी एवं 44 वर्षीय सरोजनी देवी पर अचानक हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गई। रोती-चिल्लाती हुई दोनों महिलाएं ऊपर की ओर भागी। तभी तीन अन्य महिलाएं भी चिल्लाने लगी। शोर-शराबा करने के बाद किसी तरह महिलाएं जान बचाने में कामयाब हो गई।

जखोली ब्लॉक के भटवाडी गांव में पहले भी कई बार कर चुका भालू महिलाओं पर हमला

ग्रामीणों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। एक महिला के सिर पर गंभीर चोटें हैं जबकि दूसरी के मुंह और शरीर पर चोटें हैं। ग्रामीण महिला कुसमा देवी ने बताया कि गांव में पहले भी कई बार घटनाएं हो चुकी है। महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने प्रशासन, वन विभाग से शीघ्र मदद और सुरक्षा की मांग की है। सीएमएस आरएस पाल ने बताया कि एक महिला के सिर पर चोट है जबकि दूसरी के शरीर और मुंह पर चोटें आई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
————–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button