![](https://navhindustanlive.com/wp-content/uploads/2022/10/1664886326135-768x470.jpg)
देशभर के प्रशिक्षु माउंटनियरिंग और प्रशिक्षकों की मौत
उत्तरकाशी। द्रौपदी का डांडा करीब 13000 फीट की ऊंचाई पर एवलांच आने से दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां 40 से अधिक लोग फंसे हैं। जबकि अभी तक 10 शव बरामद करने का दावा किया जा रहा है।
उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश के लिए अत्यंत दुखद खबर है। एनआईएम के बेसिक और एडवांस कोर्स करने गए देशभर के करीब 19 से ज्यादा प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों की जान खतरे में है। एवलांच आने से कई प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों की जान चली गई है। एनआईएम प्रशासन और जिला प्रशासन ने अभी तक 9 शवों को बरामद करने की बात कही है। अभी सर्च एंड रेस्क्यू चल रहा है। इधर, घटना पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेहद दुख व्यक्त किया है।