उत्तराखंड

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा चहुंमुखी विकास: कोश्यारी

बड़मा महोत्सव

रुद्रप्रयाग। जखोली विकासखंड की बड़मा पट्टी में आयोजित बड़मा महोत्सव का दूसरा दिन स्थानीय स्कूली बच्चों, महिला मंगल दल सहित लोकगायक साहब सिंह रमोला, रेखा उनियाल जोशी व संस्कृति विभाग के कलाकारों के नाम रहा। स्थानीय कलाकारों ने अपने गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

बड़मा महोत्सव के दूसरे दिन कोश्यारी, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे बड़मा

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा है कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास कर रहा है। कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद के प्रभारी मंत्री व पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लोगों को प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए मेला समिति द्वारा शानदार आयोजन के लिए सराहना की है। उन्होंने विधायक भरत सिंह चौधरी से पशु महाविद्यालय खोलने के लिए बैठक आयोजित करने को कहा है।

लोक गायकों के साथ स्थानीय स्कूली बच्चों, महिला मंगल दलों ने जमाया रंग

शनिवार को मेले के दूसरे दिन स्थानीय स्कूली बच्चों, महिला मंगल दल, लोकगायक साहब सिंह रमोला,रेखा उनियाल जोशी व संस्कृति विभाग की टीम ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि मेले पहाड़ की संस्कृति को दर्शाते हैं और इन्हें ओर बढ़ाया जाना चाहिए। ताकि पहाड़ की संस्कृति बची रह सके। इस अवसर पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, विक्रम नेगी, रमेश गड़िया, मेलाध्यक्ष विशम्बर सिंह रावत, संरक्षक पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह बुटोला, कार्यक्रम संचालक मनोज रौथाण, उम्मेदसिंह रौथाण, नरेश भट्ट, दिलवर रावत, कालीचरण सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button