
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष किशोरी नंदन डोभाल को आम आदमी पार्टी का रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले भी वे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी की मजबूती और गांव-गांव तक पार्टी स्थापित करना आम आदमी पार्टी का प्रमुख उद्देश्य है। प्रदेश संगठन समन्वय जोत सिंह बिष्ट ने रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपद के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। उन्होंने किशोरी नंदन डोभाल को रुद्रप्रयाग और लेफ्टिनेंट सेवानिवृत्त सुषमा माथुर को पिथौरागढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया है।