उत्तराखंड

छत पर घूम रहे व्यक्ति को बंदरों के झुंड ने किया घायल

बंदरों का आतंक

ऊखीमठ। नगर में बंदरों से हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रविवार को ओंकारेश्वर वार्ड निवासी श्यामसिंह बिष्ट अपने घर के छत पर घूम रहे थे। तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद बचाव करते हुए उन्होंने छत से नीचे छलांग लगायी जिससे उनके पैर पर चोटें आई हैं।

ओंकारेश्वर वार्ड के मंदिर मार्ग पर बंदरों से हमले की सबसे ज्यादा घटनाएं हो रही हैं। यह क्षेत्र बंदरों के लिए हॉटस्पॉट बना हुआ है। पिछले दो माह में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों पर बंदर हमले कर चुके हैं। यही नहीं मंदिर मार्ग के निकट की राइका ऊखीमठ भी स्थित है जहां कक्षाओं में घुसकर बंदर छात्रों पर हमले कर रहे हैं। आवाजाही करने वाले बच्चे,बुजुर्ग एवं महिलाओं पर सबसे ज्यादा हमले हो रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद भी शासन और प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button