उत्तराखंड

चमोली में करंट लगने से 16 लोगों की दर्दनाक मौत

दुखद

देहरादून। राज्य के चमोली जनपद के पीपलकोटी में बिजली का करंट लगने से एक साथ 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। करंट लगने वालों में प्रभारी थानेदार, तीन होमगार्ड और 12 स्थानीय लोग शामिल हैं। जबकि 6 लोग करंट से घायल हुए हैं। इनमें से 2 का इलाज चमोली जिला अस्पताल तथा 4 को हायर सेंटर देहरादून में इलाज दिया जा रहा है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताते हुए मौके पर रवाना हो गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस देर रात चमोली के पीपलकोटी के नमामि गंगे प्रोजेक्ट में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। आज पंचनामा भरने के लिए पुलिस की टीम सुबह मौके पर पहुंची थी। इस दौरान मृतक के परिजन और स्थानीय व्यापारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे। अचानक एक बार फिर करंट फैल गया। मैके पर मौजूद करीब 22 लोग करंट की चपेट में आ गए। जिनमे से 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। जबकि 6 को घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें 4 को हेलीकॉप्टर के जरिए हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है। जबकि 2 घायलों का चमोली अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए स्वयं मौके पर रवाना हो गए हैं।

 

मृतकों की सूची
1-उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
2- होमगार्ड मुकंदे राम s/o श्यामदास  निवासी हरमानी चमोली  उम्र 55
3- होमगार्ड गोपाल s/o माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली  उम्र 57 वर्ष
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
5-सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी  चमोली उम्र उम्र 33
7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी
9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली  गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष
11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी  उम्र 33
15- महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली उम्र 60 वर्ष

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button