उत्तराखंड

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आप के 20 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चमोला ने थामा कांग्रेस का दामन

रुद्रप्रयाग। चुनावी संग्राम के दौरान कई नए लोग कांग्रेस की सदस्यता ले रहे है। आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चमोला के साथ 20 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा के दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट एवं केदारनाथ विस से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक मनोज रावत ने उन्हें पार्टी का पार्टी का पटका पहनाया कर माल्यार्पण करते हुए पार्टी के संविधान के प्रति आस्था जताने की शपथ दिलवाई। इस मौके पर कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज रावत ने उन पर लगाये जा रहे विभिन्न आरोपों का खण्डन करते हुए अपनी सफाई दी। कहा कि उनका शराब नहीं शिक्षा वाला नारा कई विपक्षियों को रास नही आ रहा है। ऐसे में वे उनके खिलाफ अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। केदारनाथ विधान सभा के केन्द्र भीरी में हुए कार्यक्रम में चार दर्जन से अधिक विभिन्न दलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक के पक्ष में समर्थन देते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चमोला, जिला सचिव सुमित गुसाईं, जिला उपाध्यक्ष मुकुल मैठाणी, युथ उपाध्यक्ष सतीश गोस्वामी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कारेन्द्र सहित 20 से अधिक कार्यकर्ता तथा भाजपा के विनोद कपरवाण, अनुसूया राणा, महावीर कपरवाण, वीरपाल सिंह आदि के साथ 24 कार्यकर्ताओं ने हाथ का दामन थामा।

 

 

इस अवसर पर हुई पत्रकार वार्ता में केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने विगत पांच वर्षों में खर्च हुई विधायक निधि का हिसाब देते हुए कहा कि विपक्षी दल भ्रामक प्रचार कर रहे हैं कि मनोज रावत अपनी विधायक निधि खर्च नहीं कर पाये। कहा कि उन्हें विगत पांच वर्षों में विधायक निधि में कुल 18 करोड़ 32 लाख आबंटित हुए थे। जिसमें से वे 18 करोड़ 21 लाख खर्च कर चुके हैं। स्वास्थ्य पर एक करोड़ 60 लाख, शिक्षा पर 2 करोड़ 20 लाख, ग्राम पुस्तकालय पर एक करोड़ 74 लाख, ममंद एवं युमंद को प्रोत्साहन हेतु 90 लाख, शहीद स्मारकों हेतु 66 लाख, खड़िंजा, सीसी मार्ग, पुलिया आदि पर 3 करोड़ 37 लाख, चौक निर्माण, मिलन केन्द्र आदि पर 3 करोड़ 23 लाख, बारातघर, मंच निर्माण, प्रतीक्षालय आदि पर 2 करोड़ 40 लाख, खेल मैदान निर्माण, समतलीकरण आदि पर 78 लाख, मन्दिर सौदर्यीकरण, शोभास्थली आदि पर एक करोड़ 57 लाख रू0 खर्च किए गये हैं। मनोज रावत ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने न केवल सदन से बाहर बल्कि सदन में भी सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया। इस बात बात की गवाही विधानसभा की कार्यवाही दे रही है। यही नहीं जो विपक्षी नेता कह रहे हैं कि मनोज रावत ने कोई विकास नहीं किया है, उन्हीें के गांव व स्कूल में उन्होंने विधायक निधि से कार्य कराये हैं। कहा कि उन्हें क्षेत्र में मिल रहे अपार जन समर्थन से विपक्षी बौखला गये हैं। ऐसे में उनके खिलाफ अनर्गल आरोप लगाये जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ किए जा रहे भ्रामक सूचनाओं पर सख्त होते हुए चेतावनी दी कि यदि इन्हें रोका नहीं गया तो वे अपराधिक मामला लगाते हुए ऐसों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोक देंगे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, जिला प्रवक्ता नरेन्द्र बिष्ट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश गुसाईं, जिपंस कुलदीप कण्डारी, गणेश तिवारी, ताजबर खत्री, पूर्व जिपंस दीपा देवी, देवेश्वरी देवी, रजनी रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button