रुद्रप्रयाग। छेनागाड- गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर घटूधार के पास एक वाह के गहरी खाई में गिरने से वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वाहन में महज एक ही व्यक्ति सवार था।
जानकारी के मुताबिक उक्त मोटर मार्ग पर एक ईको वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिससे वाहन में सवार चालक के मौके पर मौत होने की खबर मिली है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार 11 बजे के करीब यह हादसा हुआ है जिसमें वाहन छेनागाड गुप्तकाशी मार्ग से अनियंत्रित होकर जामण गांव की सड़क से गिरते हुए खाई में पहुंच गया। स्थानीय निवासियों द्वारा इसकी सूचना तहसील प्रशासन बसुकेदार को दी गई।
वाहन दुर्घटना की खबर मिलते ही तहसील बसुकेदार से डीडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करते हुए शव को खाई से निकाला। मृतक के जेब से मिले सबूतों और स्थानीय निवासियों की निशानदेही पर मृतक की पहचान आनंद सिंह नेगी पुत्र सराद सिंह निवासी ग्राम तालजामण थपोनी के रूप में बताई गई है।