उत्तराखंड

बद्रीनाथ उप चुनाव में शशि सेमवाल ने की दावेदारी

दावेदारी

कर्णप्रयाग। कांग्रेस की महिला मोर्चा की महासचिव एवं रुद्रप्रयाग जनपद से कांग्रेस महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल ने बद्रीनाथ उप चुनाव में कांग्रेस से टिकट मांगा है। उन्होंने ताल ठोकते हुए कहा कि यदि पार्टी ने भरोसा किया तो वे चुनाव में जीत दर्ज करेंगी। बताते चलें कि बद्रीनाथ सीट से कांग्रेस विधायक रहे राजेंद्र भंडारी के भाजपा में शामिल होने से बद्रीनाथ विधानसभा सीट खाली हो गई थी। इसके लिए आगामी 10 जुलाई को विधानसभा उप चुनाव होगा।

कांग्रेस की तेज तर्रार नेता शशि सेमवाल लगातार पार्टी के लिए समर्पित हैं। ऊखीमठ के साथ ही जनपद रुद्रप्रयाग में उन्होंने कांग्रेस की मजबूती के लिए कई कार्य किए। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी ने उन पर भरोसा किया तो वे भाजपा के साथ ही अन्य दलों के प्रत्याशियों को पटखनी देने में कामयाब हो जाएंगी। कहा कि बेटी होने के नाते उन पर लोग भरोसा कर रहे हैं। साथ ही पार्टी का भी विश्वास है। कहा कि यदि वे प्रत्याशी बनाई जाती है तो बेरोजगारी, अग्निवीर, बदहाल सड़कें, पानी, बिजली के मुद्दों पर जनता से वोट मांगे जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में रहे विधायकों ने जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का राजेंद्र भंडारी और महेंद्र भट्ट से विश्वास हट चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button