राजनीति

वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप बगवाड़ी ने छोड़ी पार्टी

नाराजगी

रुद्रप्रयाग। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 40 वर्षो से समर्पित सदस्य रहे पूर्व प्रदेश महासचिव वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप बगवाड़ी ने कांग्रेस इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को अपना त्यागपत्र सौंपा है। बगवाड़ी का कहना है कि अब, पार्टी की दिशा और दशा में भारी बदलाव आ गया है और समर्पित कार्यकर्ताओं को समुचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को भेजा अपना इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपे त्यागपत्र में वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप बगवाड़ी ने कहा कि 40 वर्षो तक उन्होंने पूरी निष्ठा, समर्पण और अपनी क्षमता के अनुसार पार्टी की सेवा की है। पार्टी ने उन्हें यथाचित सम्मान दिया। उसकी के परिणामस्वरूप कांग्रेस में जिलाध्यक्ष के साथ ही प्रदेश महासचिव जैसे पदों पर कार्य करने का अवसर दिया गया। किंतु अब पार्टी में काफी बदलाव आ गया है। समर्पित और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को समुचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है जिस कारण उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

बगवाड़ी के अब, भाजपा में जाने की भी संभावनाएं हैं। हालांकि अभी इस मामले पर उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा कि किंतु उनके भाजपा में शामिल होने की ज्यादा संभावनाएं है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से लगातार पार्टी छोड़ने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है इससे कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। बगवाड़ी का कांग्रेस में काफी प्रभाव रहा है। बगवाड़ी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के चुनाव प्रचार भी कार्य कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button